अमृतसर, 13 मई : पंजाब सरकार ने आज चार आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी ऑर्डर के अनुसार, इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी रामवीर को जालंधर का डिविजनल कमिश्नर और वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी का चार्ज दिया गया है।
आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी को हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी और नेशनल हेल्थ मिशन, पंजाब का मिशन डायरेक्टर और मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी का एडिशनल चार्ज दिया गया है। पुनीत गोयल को इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट का स्पेशल सेक्रेटरी और इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट का डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अक्षिता गुप्ता को रूपनगर का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।
जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News