
अमृतसर, 10 जून : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपना पदभार संभालने के बाद आगामी दिनों में पहली बार पंजाब प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह गुरुनगरी अमृतसर में नतमस्तक होने भी आएंगे। उनके अमृतसर प्रवास के दौरान उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ तथा पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
हरविंदर सिंह संधू ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के बैठक स्थल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा वन्देमातरम गायन से किया गया। इस अवसर पर मंच पर ओपी धनखड़ व बिक्रमजीत चीमा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू व भाजपा देहाती 2 के अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला भी उपस्थित थे। इस बैठक में अमृतसर लोकसभा के 9 विधानसभा क्षेत्रों के नेता व वार्ड इंचार्ज उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News