Breaking News

पंजाब कैबिनेट ने लिए निर्णय :नीट अभ्यर्थियों और एक अटेंडेंट का बस किराया माफ : बरसात से निपटने के लिए बनाई स्ट्रेटजी

जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।

अमृतसर, 10 जून : पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह  चीमा ने बताया कि  20, 21 और 22 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और उनके साथ आने वाले एक अटेंडेंट का बस किराया माफ किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदेश के करीब 28 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अटेंडेंट के रूप में माता-पिता या कोई अन्य रिश्तेदार साथ आ सकता है।

बरसात से निपटने के लिए बनाई स्ट्रेटजी

चीमा ने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। सभी नहरों और ड्रेनों की डी- सिल्टिंग (गाद निकालने) के कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब सिंगल बिडर होने की स्थिति में भी टेंडर आवंटित किया जा सकेगा। इसके अलावा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अधिकार भी प्रदान किए गए हैं।

पीडब्लयूडी में 156 इंजीनियर भर्ती होंगे

सरकार ने रोजगार के मोर्चे पर भी अहम फैसले लिए हैं। पीडब्ल्यूडी (सिविल और इलेक्ट्रिकल) विभाग में जूनियर इंजीनियर के 156 पद भरे जाएंगे। ये ग्रुप-बी के पद हैं और युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर साबित होंगे।

1013 लेक्चचर भर्ती में आयु सीमा छूट

इसके अलावा, पंजाब लेक्चरर कैडर के 1013 पदों पर
भर्ती के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का फैसला किया गया है। लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए थे। अब 12 विषयों में इन पदों पर भर्ती की जाएगी। आयु सीमा में यह छूट सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को मिलेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन सिस्टम फेल होने पर हंगामा: यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

अमृतसर,9 जून :अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *