Breaking News

नगर निगम के ठेकेदार दो भाइयों से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) की रेड

बजाज के घर की तस्वीर।

अमृतसर,9 जून: पंजाब की नगर निगम के ठेकेदार दो भाइयों से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह जालंधर शहर  के न्यू जवाहर नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउस नंबर 223 और 227 पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अमित बजाज और इंदरजीत बजाज से जुड़े ठिकानों पर की जा रही है। सुबह से ही अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की जा रही है।

दोनों भाईयों के गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी  हैं बड़े ठेके

जानकारी के अनुसार, अमित बजाज और उनके बड़े भाई इंदरजीत बजाज नगर निगम समेत विभिन्न सरकारी विभागों के बड़े ठेकेदार माने जाते हैं। दोनों भाइयों के अमृतसर,जालंधर, लुधियाना, मोहाली सहित पंजाब के अन्य शहरों और गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी कई प्रोजेक्ट्स और ठेकों से जुड़े होने की चर्चा है। 

  चर्चा यह भी है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कुछ आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री कार्यालय  से जुड़े एक OSD भी दिखाई दिए थे।  फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

  पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी से संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के ठिकानों की तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को 100 करोड़ रुपए के कथित GST धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के तहत पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड और उससे संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के ठिकानों की तलाशी ली गई।

मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना

अधिकारियों के अनुसार, जालंधर, लुधियाना, बरेली और नोएडा समेत कुल छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आवासीय और व्यावसायिक परिसरों से दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ED हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच कर रही है। एजेंसी द्वारा बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान : गांवों और वार्डों में नशों की स्थिति की समीक्षा

अमृतसर, 9 जून : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *