Breaking News

एस.आई.आर. प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए बी.एल.ओ. का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अमृतसर, 15 जून: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब में मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण एवं उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना है।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारियों) के विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र 15-अमृतसर उत्तरी , 16-अमृतसर पश्चिम तथा 18-अमृतसर पूर्व से संबंधित बी.एल.ओ. के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि 21 जून तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बी.एल.ओ. को एस.आई.आर. संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य में प्री-एस.आई.आर. के तहत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एस.आई.आर. के तहत जिला अमृतसर के कुल 19,73,071 मतदाताओं में से 17,51,918 मतदाताओं (88.79 प्रतिशत) की वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ सफलतापूर्वक मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष 2,21,153 अनमैप्ड मतदाताओं को कवर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित एस.आई.आर. कार्यक्रम के अनुसार 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक सभी बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरेंगे। इस अवधि के दौरान 24 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने तीन आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के किए  तबादले

अमृतसर, 13 जून : पंजाब सरकार ने तीन आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *