Breaking News

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत बूथ लेवल एजेंटों का ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित

अमृतसर, 21 जून:भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र 025-बाबा बकाला साहिब के बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) का एक महत्वपूर्ण ओरिएंटेशन प्रशिक्षण स्थानीय दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला साहिब में आयोजित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी -सह-जिला निर्वाचन अधिकारी अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे राजनीतिक दलों और चुनाव प्रशासन के बीच एक प्रभावी कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब सुश्री नवनीत कौर बल्ल (पी.सी.एस.) ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। अपने संबोधन में सुश्री बल्ल ने सभी बी.एल.ए. को 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. द्वारा किए जाने वाले घर-घर सर्वेक्षण, मतदाता विवरणों के सत्यापन तथा एस.आई.आर.-2026 के अंतर्गत किए जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और बी.एल.ए. इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाकर पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, गलत प्रविष्टियों की पहचान तथा आवश्यक सुधारों में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने सभी बी.एल.ए. से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

इस अवसर पर  जशनजीत सिंह, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.), 025-बाबा बकाला साहिब,  बलजीत सिंह गोराया, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी-1, रणजीत सिंह, नायब तहसीलदार तरसिक्का,  जगरूप सिंह, प्रशांत रैईया, रुपिंदर कौर, विजय कुमार, चुनाव कानूनगो, सेक्टर अधिकारी, सभी ए.एल.एम.टी. सदस्य तथा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट उपस्थित रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के अनुसार, भगवंत सिंह को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है :एडवोकेट धामी

यह भी तय किया गया है कि 27 जून को शिरोमणि कमेटी की आम बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *