Breaking News

अमृतसर में AAP ने निकाला मार्च: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी; विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ हॉल गेट पर किया प्रदर्शन

अमृतसर, 25 जुलाई:दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने अमृतसर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने भंडारी पुल से हॉल गेट तक एक मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हॉल गेट में केंद्रीय विधानसभा अमृतसर के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया।

विधायक डॉ गुप्ता कहा कि देशभर के छात्रों के लंबे संघर्ष और जनदबाव के कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी के परिणामस्वरूप शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।उन्होंने छात्रों की एकता और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। जिससे केंद्र की तानाशाह सरकार का असली चेहरा सामने आया है।उन्होंने कहा कि इसके लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो और छात्रों को मुबारकबाद देते हैं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि देश का युवा ही भविष्य है। उन्होंने जोर दिया कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही छात्रों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों, किसानों और अन्य वर्गों के समर्थन ने इस आंदोलन को और मजबूत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की थी और शिक्षा मंत्री को पहले ही पद से हटा देना चाहिए था।

विधायक डॉ अजय गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी के जिला लोकसभा इंचार्ज पार्षद जरनैल सिंह ढोट,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, गुरदास सिंह, रोहित पहलवान, चिराग मेहरा, रितु महाजन मोनिका भट्टी,कामना जी,मनजीत सिंह और भारी संख्या में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन: कहा,लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी

आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। अमृतसर, 25 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *