Breaking News

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन कचरा उठाने के लिए एक नई कंपनी को लेटर आफ इंटेंट ( एल ओ आई) जारी कर दिया गया है। इस कंपनी द्वारा अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के क्षेत्रों  से कूड़ा उठाने के लिए कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कंपनी द्वारा लगभग 80 मिनी टिप्पर और अन्य मशीनरी सड़कों पर उतारी जाएगी। अब शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए पहले थ्री आर कंपनी कार्य कर रही थी,अब इस कंपनी द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सुधार होगा। इस वक्त शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से ठीक कार्य नहीं चल रहा है।

निगम ने करीब 51.09 करोड़ का तीन वर्ष का टेंडर जारी किया था

नगर निगम द्वारा 3 वर्ष के लिए शहर से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने का टेंडर 51.09 करोड़ रुपयो का जारी किया था। नगर निगम द्वारा इस टेंडर की पहले इसकी टेक्निकल बिड खोली गई और बाद में फाइनेंशियल इवैल्यूएशन करने के बाद वैट करने के लिए लोकल बॉडी विभाग की चीफ इंजीनियर कमेटी के पास भेज दिया। वहां से मंजूर होकर नगर निगम अमृतसर के पास आ गया। जिस पर नगर निगम द्वारा इसका लेटर ऑफ  इंटेंट कंपनी को जारी कर दिया। अब कंपनी द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा। इस कंपनी द्वारा 200 घरों से कूड़ा उठाने के लिए एक वाहन तैनात किया जाएगा। इस कंपनी द्वारा किसी से भी यूजर चार्ज वसूल नहीं किए जाएंगे। इस कंपनी के क्षेत्र में नगर निगम खुद यूजर चार्ज वसूलेगा।इस कंपनी द्वारा टेंडर में प्रति टन  कूड़ा उठाने के लिए 2957 रुपए बिड भरी थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल ने अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की :कहा,निर्धारित समयावधी में परियोजनाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

अधिकारियों के साथ बैठक करती हुई दीप्ति उप्पल। अमृतसर, 23 जुलाई (राजन):पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *