
अमृतसर, 30 जुलाई:बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज की ओर से पंजाब बंद का आह्वान किया। समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की। इसी बंद के दौरान अमृतसर में भंडारी पुल पर तैनात एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह इमरजेंसी कॉल पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर लगाई रस्सी में उनका गला फंस गया और वह स्कूटी से गिर गए। रस्सी से गला घुटने से उनकी मौत हो गई। भंडारी पुल को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया गया है। यहां से लोगों को नहीं निकलने दिया जा रहा। वाल्मीकि समाज के लोग रॉड, डंडे लेकर खड़े हैं जो लोगों को आवाजाही करने से रोक रहे हैं।

हड़ताल का सड़क यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा
पंजाब बंद पर अमृतसर के सभी बाजार लगभग बंद रहे। हड़ताल का सड़क यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है। बसें, ऑटो और ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ जरूर रहे है, मगर सवारी नाममात्र है और जो लोग घरों से निकले भी है उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। क्यूंकि प्रदर्शनकारियों की तरफ से बहुत सारे रस्ते बंद कर दिए गए है। जिससे हुसैनपुरा चौंक, बस स्टैंड चौंक, राम तलाई चौंक, राम बाघ चौंक, माहन सिंह चौंक सहित कई रास्ते बंद कर दिए गए और ट्रैफिक वैकल्पिक रास्तों से लंबी दूरी यह करके घूमकर जाने के लिए मजबूर हो रहे है।
बस स्टैंड में सवारी आम दिनों से 40 फीसदी कम थी । रस्ते बंद होने से कई बसों के टाइम टेबल प्रभावित हुए, है सवारी कम होने के चलते कुछ मिनी बसों को बंद कर दिया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News