
अमृतसर, 1 अगस्त(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता आज भंडारी पुल पर वाल्मीकि समाज के नेताओं को मिले। वाल्मीकि समाज के नेताओं की ओर से अपनी मांगों को लेकर विधायक डॉ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वाल्मीकि समाज की सभी मांगे जायज है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास इन सभी मांगों को आज बातचीत करके पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की इन मांगों को जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सफाई सेवक सरकार की रीड की हड्डी है। पंजाब सरकार सफाई सेवकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सफाई सेवकों की मांग कि आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को कॉन्ट्रैक्ट बेस और कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को पक्की नौकरी देने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि वाल्मिक समाज की शेष रहती सभी मांगों को जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News