Breaking News

भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार सहित तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर, 2 अगस्त:पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारी मात्रा में  हेरोइन बरामद की है। एनसीबी और बीएसएफ ने रविवार तड़के भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोपोके इलाके में आठ किलो हेरोइन लावारिस हालत में पकड़ी है। इस खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में गिराया था।एनसीबी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लोपोके और इसके आसपास के क्षेत्र से ही किसी तस्कर ने हेरोइन की खेप उठाने और ठिकाने लगाने के लिए यहां.पहुंचना था।

दूसरे मामले में पुलिस ने हेरोइन और हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है।  आरोपियों  से चार किलो से ज्यादा हेरोइन और एक विदेशी पिस्तौल बिना मैगजीन बरामद करके केस दर्ज कर लिए हैं। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि थाना लोपोके की पुलिस को सूचना मिली थी कि नूरपुर का हरप्रीत सिंह हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है। इसके बाद एएसआइ तकविंदर सिंह ने रास्ते में नाकाबंदी करके उक्त आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया । उससे तीन किलो और 29 ग्राम हेरोइन, बाइक और एक हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपियों  ने बताया कि यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से  लोपोके क्षेत्र में गिराई थी। आरोपियों  के कब्जे से मिले मोबाइल से पाकिस्तानी तस्करों के नंबर भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है ।

इसी तरह थाना घरिंडा की पुलिस ने अटारी सेक्टर से खेत से एक किलो और 96 ग्राम हेरोइन लावारिस हालत में बरामद की है। तीसरे मामले में थाना घरिंडा की पुलिस ने विदेशी पिस्तौल के साथ पधरी गांव के जोरावर सिंह और नूर सिंह उर्फ नूरी को गिरफ्तार किया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में ASI को गोली मारी: सिर में लगतेही जमीन पर गिरे, फिर गंभीर हालत में खुद ही बाइक चलाकर थाने पहुंचे

अमृतसर, 12 सितंबर:अमृतसर में एक व्यक्ति ने एएसआई पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *