Breaking News

जनाना अस्पताल, ढाब खटिका में गायनेकोलॉजिस्ट  और पीडियाट्रिक्स स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त किए जाए : विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधानसभा सदन में मुद्दा उठाते हुए विधायक डॉ अजय  गुप्ता।

अमृतसर, 4 अगस्त (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा आज पंजाब विधानसभा में जनाना अस्पताल ढाब खटीका में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया। विधायक डॉ गुप्ता ने विधानसभा में कहा कि उनके हलके में ढाब खटीका स्थित लगभग 110 साल पुराना जनाना अस्पताल है। जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी, उस वक्त इस अस्पताल की स्थिति बहुत ही खराब थी। अस्पताल की रिनोवेशन का कार्य तो चल रहा है। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने विधानसभा सदन में कहा है कि पंजाब के सभी 117  विधानसभा क्षेत्र में  कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ठीक हो रहे हैं।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि उसी तरह से जनाना अस्पताल ढाब खटीका में भी 24 घंटे सेवा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और पीडियाट्रिक्स (बच्चों की बीमारी) स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की नियुक्ति की जाए। ताकि इलाके की माताओं, बहनों और बच्चों को हर समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने बताया कि सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने  आश्वासन दिया है कि जनाना अस्पताल ढाब खटीका में जल्द गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक्स स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी नियुक्त कर दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी की मांग: केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर जल्द खुलवाए

अमृतसर,1 अगस्त:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *