Breaking News

गोंसाबाद में 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के कार्यों को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

खाड़खेड़ी में सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट पर चल रहे कार्य की तस्वीर।

अमृतसर, 5 अगस्त(राजन): अमृतसर शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुधारने को लेकर पंजाब सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके तहत खापड़खेड़ी क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट का कार्य इसी साल नवंबर महीने तक पूरे होने की संभावना है। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू होने से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

खाड़खेड़ी में सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट पर चल रहे कार्य की तस्वीर।

इसी तरह से पंजाब सरकार द्वारा रामतीर्थ रोड गोंसाबाद क्षेत्र में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की 60 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और इसके लिए आवश्यक पंपिंग स्टेशन को मंज़ूरी दी गई है। टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और अगस्त 2026 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी , जिसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा। इस बड़े हुए कैपेसिटी वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

खाड़खेड़ी में सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट पर चल रहे कार्य की तस्वीर।

इस पर स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “अमृतसर हमारा पवित्र शहर है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसकी सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया जाए चाहे वह सीवरेज का मुद्दा हो या कूड़े-कर्कट का या कोई अन्य। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसी प्रतिबद्धता पर डटकर पहरा दे रही है। उन्होंने कहा कि खड़ा किया जा रहा बुनियादी ढाँचा लंबे समय तक काम करता रहे।”

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पार्किंग में निगम क्लर्क द्वारा अपने साथियों को बुलाकर एक क्लर्क के साथ मारपीट करने पर कमिश्नर ने निगम क्लर्क को किया सस्पेंड

अमृतसर, 29 जुलाई: सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड को नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चलाया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *