Breaking News

मिशन क्लीन पंजाब के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चलाया सफाई अभियान :लोगों से सफाई में सहयोग करने की अपील की

अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को साफ, सुंदर और हाइजीनिक बनाने के लिए मिशन क्लीन लगातार जारी रखा हुआ है। विधायक डॉ गुप्ता ने पासिया वाला चौक से केसर ढाबा, गुरुद्वारा लोहगढ़ साहिब के आसपास के क्षेत्रो में खुद सफाई अभियान में हिस्सा लिया और सफाई के काम का जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने  ने कहा कि सफ़ाई सिर्फ़ नगर निगम की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की मिली-जुली ज़िम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों को ही दें। इसके साथ-साथ लोग  तय जगह पर ही कूड़ा फेंकें, गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें और पब्लिक जगहों को साफ़ रखने में  नगर निगम का साथ दें।उन्होंने कहा कि साफ़-सुथरा माहौल न सिर्फ़ शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि एक हेल्दी समाज की नींव भी मज़बूत करता है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन सफाई अभियान में खुद भाग लेने का मुख्य उद्देश्य  लोगों को जागरूक करना और सफाई सेवकों का हौसला बढ़ाना है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में  सफ़ाई के इंतज़ामों पर लगातार नज़र रखी जा रही है और ज़रूरत के हिसाब से अलग-अलग इलाकों में स्पेशल सफ़ाई ड्राइव चलाई जाएंगी। इस मौके पर राहुल सेठी, मोनिका भट्टी, प्रदीप कुमार, सोनू पहलवान, रोहित कुमार, हैप्पी हीरा, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडीसीपी ट्रैफिक से भिड़ी महिला दुकानदार:बोली – तू कुर्सी के कारण बोलती है; एडीसीपी ने कहा था- तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी

दुकानदार महिला एडीसीपी से बहस करती हुई। अमृतसर, 8 सितंबर: सड़क और फुटपाथ पर रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *