
अमृतसर, 12 सितंबर (राजन): नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा 100 फुटी रोड पर स्थित रीजेंटा होटल में फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों द्वारा फायर की घटना घटित होने पर इससे बचने के लिए होटल की मैनेजमेंट और स्टाफ को जागरूक किया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा पहले होटल में उपस्थित फायर सेफ्टी उपकरणो का उपयोग करने के बारे में बताया गया। घटना घटित होते ही फायर ब्रिगेड विभाग को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया और संस्थान की सभी लाइटों को पूरी तरह से बंद कर दें। अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरा-पूरा सहयोग दें।जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड विभाग साहिल गिल, जोगिंदर सिंह, शेबाज़ सिंह, होटल मैनेजमेंट के अधिकारी मनप्रीत सिंह, मैडम सिम्मी और स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News