उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की प्रिमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य लगातार जारी रहेगा :रिंटू

अमृतसर,12 सितंबर(राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने रंजीत एवेन्यू सेक्टर-3, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, सड़कों पर प्रीमिक्स डालने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। श्री रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खराब हालत के कारण निवासियों और राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इन सड़कों के बन जाने से ट्रैफिक आसान हो जाएगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में प्रीमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि रंजीत एवेन्यू क्षेत्र को बेहतरीन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सभी तरह की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचा कर बसों के माध्यम रवाना किया जा रहा है। मुख्यमंत्री 10 लाख सेहत बीमा योजना के कार्ड बनवाए गए हैं। पंजाब सरकार की मावा धीया सत्कार योजना के तहत कार्ड बनवाकर लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ती सभी वार्डो और पंचायतो की ओर विशेष ध्यान देकर पहल के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का पक्के तौर पर समाधान करना और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने सड़कों का निर्माण शुरू करवाने पर करमजीत सिंह रिंटू का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राज प्रताप सिंह,करण राजपाल, जीएस पन्नू, जगजीत सिंह , बलदेव सिंह संधू,रवी कुमार , गुरदेव सिंह जौहल,मंगल सिंह और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News