
अमृतसर,17 सितंबर:पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) बैठक में पंजाब समेत चुनावी राज्यों की रणनीति और संगठन को लेकर चर्चा हुई। AAP पहले ही उम्मीदवारों को समय से पहले मैदान में उतारने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।
बैठक के बाद पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता मान सरकार के काम से खुश है और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहती है। मुख्यमंत्री मान पंजाब में आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।लोग नशा, भ्रष्टाचार और व्यापारियों से लूट का दौर दोबारा नहीं देखना चाहते। इसी बीच समाना में विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा की सीट पर AAP ने अकाली दल से आए सुरजीत रखड़ा को हल्का इंचार्ज बना दिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News