
अमृतसर, 17 सितंबर (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर अधिकारी माल रोड कंपनी बाग के सामने ठंडी खूही के साथ लगभग 1,000 वर्ग गज की कथित तौर पर विवादित कीमती जमीन की निशान दयी करवाने के लिए रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जमीन पर काबिज लोगों ने कहा कि उनको बिना जानकारी दिए जमीन की कैसे निशान दयी हो सकती है?
निशान दयी करने के लिए तहसीलदार द्वारा लोकल कमिश्नर को भेजा गया। लोकल कमिश्नर द्वारा जमीन के सारे पुराने नक्शे देखे गए। लोकल कमिश्नर ने कहा कि पुरानी जमीनों की निशान दयी करने के लिए मसावी बुक में इस जमीन की मलकियत को देखा जा सकता है। मसाही आमतौर पर खसरा नंबर और जमीन के टुकड़ीआ की स्थिति, कब्जे वाली जमीनों की स्थिति और अन्य रिकार्ड मिल जाता है। लोकल कमिश्नर ने कहा कि मसावी रिकॉर्ड को साथ लेकर इस जमीन की निशान देयी करवाई जाएगी। जिस कारण काबिज लोगों के एतराज और कागजात पूरे ना होने के कारण आज जमीन की निशान देयी नहीं हो पाई।
आपको बता दें कि इस विवादित जमीन को लेकर पिछले 6 महीनो में चर्चा चल रही है।”अमृतसर न्यूज अपडेट्स “को मिली जानकारी के अनुसार किसी डॉक्टर द्वारा इस जगह के पीछे जगह खरीदी गई है। उस जगह का नक्शा मंजूर नहीं हो सकता। उस जगह के सामने ओपन स्पेस की जरूरत है। जब इस बारे में जानकारी अधिकारियों, राजनीतिक लोग और अन्य लोगों को मिली तो इस पर करवाईया करने की होड़ लग गई।
इस जगह पर अधिकांश जगहों पर काबिज एक व्यक्ति की मृत्यु कुछ दिन पहले हो चुकी है। उस मृतक व्यक्ति का बेटा अमेरिका में था। अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए वह अमृतसर में आया था। मृतक के बेटे ने अब वकीलों का सहारा ले लिया है। आज जब निशान दयी करने के लिए अधिकारी पहुंचे तो मृतक के बेटे के साथ उनका वकील भी था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News