Breaking News

विज्ञापन विभाग की टीम द्वारा थर्ड पार्टी विज्ञापन हटवाए, दो बड़े शॉपिंग मॉल को भी भेजा नोटिस

अमृतसर,18 मई (राजन): नगर निगम की विज्ञापन विभाग की टीम द्वारा शहर के टपाई रोड, भक्ता वाला, गेट हकीमा, शहीदा साहब एरिया तथा डिस्टिक शॉपिंग कंपलेक्स रंजीत एवेन्यू क्षेत्रो में लगे थर्ड पार्टी विज्ञापनों को हटाया गया। शहर में भारी संख्या में प्राइवेट बिल्डगो पर बड़े-बड़े होल्डिंगो के लोहे के शिकंजे लगे हुए हैं। जिन पर विज्ञापनों की फ्लेक्सी लगाकर पिछले लंबे अरसे से कार्य चल रहा है, जिसका नगर निगम को कुछ भी नहीं टैक्स आया है। विज्ञापन विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया ने कहां की जिन जिन बिल्डिंगों को इस संबंधी नोटिस जारी किए हुए हैं उनसे टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी हुई है। उन्होंने बताया कि  आज शहर के दो बड़े बड़े शॉपिंग मॉल्स को भी विज्ञापनों के टैक्स वसूलने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ताओं की स्कूरटनी शुरू: सुशांत भाटिया
नगर निगम कमिश्नर द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की पार्टियों  की स्कूरटनी करने के लिए सेक्टरी सुशांत भाटिया को नियुक्त किया हुआ है।
सुशांत भाटिया ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की अभी चंद ही पार्टियों की उन्होंने  फिजिकल तौर पर स्कूरटनी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शहर की बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों की स्क्रुटनी करते समय भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स कम जमा करवाने का आंकड़े सामने आ रहा है।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *