
अमृतसर, 1 नवंबर: तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतका की पहचान मकबूलपुरा की रहने वाली प्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी अमनदीप कौर के मुताबिक, हादसा रात करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच तारांवाला पुल के पास हुआ। ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे, जो राजेवाल चर्च में माथा टेककर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News