Breaking News

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आवाज उठाते हुए आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा

अमृतसर 5 नवंबर 2026 : उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आवाज़ उठाते हुए, वार्ड नंबर 14 नेहरू कॉलोनी के एक दर्जन से अधिक परिवारों ने  सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज  करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  AAP परिवार में शामिल हुए सभी सम्मानित साथियों का दिल से स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासियों का यह भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम सभी पूरे नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के हर मुद्दे को हल करने और इसे एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  आम आदमी पार्टी की ईमानदार नीतियों से प्रभावित होकर, वार्ड नंबर 14  नेहरू कालोनी क्षेत्र से किशोर भगत , बलवंत सिंह , सुरजीत सिंह जसपाल कौर , बिमला , पार्वती , आकाश , किरणदीप कौर , मंजू , राजू व अन्य लोग परिवारो के साथ आम आदमी पार्टी की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का दिल से धन्यवाद और ‘AAP’ परिवार में शामिल होने पर नए लोगों का हार्दिक स्वागत है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले परिवारों को पार्टी में सभी तरह का उचित सम्मान दिया जाएगा। आम आदमी  पार्टी द्वारा चुनाव से पहले दी गई सभी गारंटीयों को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और उचित सुविधाएं दी जा रही है। आम आदमी पार्टी की सभी जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा जा रहा है।

करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 10 में प्रिमिक्स से नई बनी सड़कों के उद्घाटन किए। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद इलाके में आसान ट्रांसपोर्ट और हाई-स्टैंडर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर देना है, और उत्तरी इलाके के लोगों का यह अनमोल भरोसा और आशीर्वाद हमें लगातार पब्लिक सर्विस के लिए कमिटेड रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सड़क अधूरी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले डेढ़ महीनो में प्रिमिक्स से सभी सड़कों को बनवा दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में AAP परिवार में लगातार हो रही बढ़ोतरी : रिंटू ने जगदंबे कालोनी क्षेत्र में रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया

आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *