Breaking News

नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में गुरु नगरी में विशेष सफाई अभियान शुरू : निगम के सेहत अधिकारी, चीफ सेनेटरी, सेनेटरी इस्पेक्टर अपने स्टाफ तथा मशीनरी के साथ सड़कों पर उतरे

15 दिन तक चलेगा अभियान, बागवानी विभाग ने पुरानी गिरे वृक्ष उठवाए

कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी सेहत अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा के साथ विशेष सफाई मुहिम का निरीक्षण करते हुए

अमृतसर,16 जुलाई (राजन): नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी की अध्यक्षता में गुरु नगरी में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। कमिश्नर जग्गी  सेहत अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा, चीफ  सेनेटरी इंस्पेक्टरों के साथ खुद सड़कों पर उतरे।

उन्होंने माल रोड तथा अन्य सड़कों का निरीक्षण किया। कंपनी बाग के सामने गिरे पुराने पेड़ों को बागवानी विभाग से उठवाया। कमिश्नर जग्गी ने सेहत अधिकारी बागवानी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे, डिवाइडर में लगे वृक्षों तथा पौधों का विशेष रखरखाव करने के साथ-साथ पूर्ण सफाई व्यवस्था भी होनी चाहिए।
15 दिनों तक चलेगी सफाई मुहिम

निगम कमिश्नर के दिशा निर्देश अनुसार 15 दिनों तक शहर के सभी मार्गो पर सफाई मुहिम जारी रहेगी। सड़कों की साफ सफाई की निगरानी के लिए चीफ सेनेटरी तथा सेनेटरी इंस्पेक्टरो का उनके क्षेत्रों के अनुसार रोस्टर पहले से ही बना हुआ है।

आज  चाटीविंड गेट से सुल्तान विंड गेट, करतार नगर से पुरानी चुंगी छेहरटा संधू कॉलोनी , हुसैनपुरा चौक से अल्फा वन , शेरा वाला गेट से श्री हरमंदिर साहिब , गेट खजाना से भगतावाला, कचहरी चौक से नॉवल्टी चौक, सेलिब्रेशन तक विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था की गई। इसी तरह से अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *