Breaking News

सरकारी मानसिक अस्पताल में टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की बढ़िया कारगुजारी पर जश्न मनाया

अमृतसर 6 अगस्त (राजन):इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ, अमृतसर में डॉ विद्या सागर (सरकारी मानसिक अस्पताल) ने इनडोर वार्ड में चिकित्सा के लिए भर्ती मनोरोग रोगियों के साथ टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की बढ़िया कारगुजारी पर कि लड़कों की हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने तथा लड़कियों की हॉकी टीम ने चौथा स्थान प्राप्त करने पर  खुशी साझा कर जश्न मनाया गया।  अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सिंग छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और  चिकित्सा के लिए भर्ती रोगियों के साथ खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी गई।
मनोचिकित्सकों ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और दोनों टीमों को बधाई दी और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए।  इस अवसर पर डाॅ.  स्विंदर सिंह, डाॅ. संजय कुमार, संजीव हस्तीर, मैडम खालसा,  सुरिंदरपाल सिंह,  जगदीश ठाकुर भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

पंजाब में नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल करने वाली भवंत मान सरकार नशा खत्म करने में पूरी तरह हुई फेल: तरुण चुग

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन) : बीजेपी अमृतसर के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब को नशा मुक्त बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *