Breaking News

पिछले 5 महीने से नहीं लग पा रहे नगर निगम के पार्किंग स्टैंड,8 अगस्त को खोली ई बिड में 4 स्टैंड के लिए 1-1 तथा एक स्टैंड के लिए 3 ने भरी

अमृतसर,17अगस्त(राजन): पिछले 4 वर्षों से नगर निगम की पार्किंग स्टैंड पॉलिसी पूरी तरह से विफल रही है। वैसे तो शहर में 2 दर्जन से अधिक नगर निगम के  पार्किंग स्टैंड हैं। इसमें स्टैंड माफिया पूरी तरह से हावी रहा है।  पिछले 4 वर्षों से निगम के कुछ स्टैंड लगते भी है तो निगम को उनमें से पूरा टैक्स ही नहीं मिलता। इस वित्त वर्ष में भी पिछले 5 महीनों से निगम का कोई भी स्टैंड नहीं लग पाया है। अलबत्ता पार्किंग स्टैंड तो चल रहे हैं। पिछले 5 महीनों से निगम ने अपने 12 स्टैंडो की तीन बार  ईबिड जारी कर चुका है। निगम द्वारा 8 अगस्त को खोली गई ईबिड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कैरो मार्केट, मच्छी मंडी तथा गुरु नानक भवन पार्किंग स्टैंड के लिए 1-1 ठेकेदार ने तथा  अमनदीप अस्पताल थाना सदर होटल मयूर केयर वेल अस्पताल का संयुक्त किया एक पार्किंग स्टैंड के लिए 3 ठेकेदारों ने बिड भरी है।10 दिन बीत जाने के उपरांत भी इसमें भी कशमकश चल रही है। नियम के अनुसार बिड में जितनी जितनी राशि भरी है, अलॉटमेंट लेटर लेते वक्त 50 प्रतिशत राशि के साथ-साथ बकाया राशि के चेक तथा बैंक गारंटी आवश्यक है। अगर इनका पालन ना हुआ तो ठेकेदार द्वारा जमा करवाई गई अरनेस्टमनी निगम फॉरफीड कर खुद जमा कर लेगा।

 

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *