Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम ने नगर निगम की जमीन पर किए कब्जे डिच मशीन से हटाए, सामान किया जाए

डिच मशीन से अवैध कब्जा हटाते हुए मुलाजिम

अमृतसर,9 सितंबर(राजन): नगर निगम की एस्टेट विभाग की टीम द्वारा नगर निगम की जमीन पर किए  गए अवैध कब्जों को डिच मशीन के माध्यम से हाताया गया।

डिच मशीन से अवैध कब्जा हटाते हुए मुलाजिम

एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजकुमार, क्लर्क अरुण सहजपाल, मनोज कुमार, भूमि विभाग के मुलाजिमों तथा निगम की पुलिस के साथ दबूर्जी क्षेत्र में अल्फा सिटी के नजदीक किसी द्वारा नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके एक ढाबे का रूप दिया हुआ था, जिसकी शिकायत आने पर टीम द्वारा उसे हटाकर सामान जब्त कर लिया गया।

डिच मशीन से अवैध कब्जा हटाते हुए मुलाजिम

इसी तरह पुराना सदर थाना  के सामने निगम के फायर सब स्टेशन के समीप भी जमीन पर कब्जा कर शेड को तोड़ा गया। टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी अवैध कब्जे हटाकर सामान जप्त किया गया

About amritsar news

Check Also

कूड़ा उठाने को लेकर नगर निगम द्वारा एक कंपनी को जारी किए गए आदेश पर हाई कोर्ट में दायर की गई दो याचिकाओ पर स्टे आर्डर नहीं मिला

अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *