Breaking News

लंबित प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने को लेकर वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग 18 को

अमृतसर,16 सितंबर(राजन): नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग अब 18 सितंबर को दोबारा होने जा रही है। इससे पहले 8 सितंबर को हुई मीटिंग में 248  प्रस्ताव रखे गए थे। प्रस्तावों पर विचार विमर्श के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी तथा डिप्टी मेयर यूनस कुमार द्वारा कुछ प्रस्तावों पर एतराज जताया था। मीटिंग के उपरांत डिप्टी मेयर युनस कुमार द्वारा निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी को मीटिंग के प्रस्तावों को लेकर पत्र भी लिखा गया था। एजेंडे में शहर की समूह वार्डो के विकास के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल है। जिसे लेकर मेयर करमजीत सिंह रिंटू द्वारा अब दोबारा 18 सितंबर शनिवार को सुबह 11 बजे मीटिंग बुला ली गई है। मीटिंग में लंबित प्रस्तावों पर  विचार विमर्श होने के बाद पेंडिंग या मंजूर रखने का निर्णय लिया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *