Breaking News

मेयर व कमिश्नर ने डेंगू/मलेरिया की रोकथाम को लेकर निगम के स्वास्थ्य विभाग के साथ आपात बैठक की, जारी किए सख्त निर्देश

डेंगू/मलेरिया से बचाव के लिए सभी स्टाफ व मशीनरी को सड़कों पर उतारेगा निगम : मेयर रिंटू


अमृतसर,16 सितम्बर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू व कमिश्नर  मलविंदर सिंह जग्गी ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौरभ चावला , डॉ. रमा, डॉ. मुनीश व चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरो से मीटिंग कर अधिकारियों को निर्देश दिए डेगू/मलेरिया के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्वच्छता, मच्छर मारने वाले दवाइयों के स्प्रे आदि जैसे आवश्यक मशीनरी को सड़कों पर उतारे ।
मेयर रिंटू ने कहा कि शहरवासियों की सेवा और सुविधा के लिए नगर निगम ने हमेशा अपनी उचित भूमिका निभाई है चाहे वह कोविड महामारी हो या कोई और।  वर्तमान में नगर निगम की 16 फॉगिंग मशीनें शहर के वार्डों में डेंगू/मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रतिदिन मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कर रही हैं।  इसके अलावा नगर निगम आपात स्तर पर भी 10 मैनुअल स्प्रे मशीन खरीदने की प्रक्रिया में हैं ।  मेयर ने कहा कि नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग दिन रात शहर की सेवा कर रहा है और शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। डेगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सड़कों पर स्टाफ और मशीनरी को तैनात किया गया है और नगर निगम मलेरिया विरोधी विभाग शहर के वार्डों में रोजाना सुबह और शाम फॉगिंग कर रहा है।इसके अलावा डेंगू से बचाव के लिए उठाए जाने वाले कदमों के विज्ञापन भी बनाकर बांटे जा रहे हैं।
उन्होंने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि नगर निगम डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए गलियों, बाजारों आदि में जाकर छिड़काव व सफाई की व्यवस्था कर रहा है।
मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिन-रात लोगों की सेवा के लिए अपने सभी कर्मचारियों और मशीनरी का उपयोग करें और साथ ही डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के बारे में नागरिकों को जागरूक करें और डेंगू मलेरिया को बढ़ावा देने के लिएअपने आसपास साफ सफाई ना रखने वालों  के खिलाफ चालान काट कर  कार्रवाई करें।  मेयर ने कहा कि नगर निगम को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए नागरिकों के सहयोग की जरूरत है।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम मेयर चुने जाने के उपरांत मात्र एक जनरल हाउस की हुई बैठक: इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द हाउस मिलने पर हुए करोड़ों रुपए के कार्य

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 9 जनवरी (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर के  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *