Breaking News

नगर निगम को एकत्रित हुआ 11.10 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स,30 सितंबर तक10% रिबेट, डिस्टिक शॉपिंग कंपलेक्स में लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स कैंप

अमृतसर,21 सितंबर(राजन): इस वित्त वर्ष में नगर निगम को अब तक 11.10 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने पर 10% रिबेट दे रखी है।

डिस्टिक शॉपिंग कंपलेक्स में लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स कैंप

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर सैक्ट्री दलजीत सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक 10% रिबेट को लेकर उपभोक्ताओं को विभाग की टीम द्वारा पूरी तरह से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल 22 सितंबर को डिस्टिक शॉपिंग कंपलेक्स नागपाल टावर बिल्डिंग के नीचे प्रॉपर्टी टैक्स कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में डिस्टिक शॉपिंग कंपलेक्स के कमर्शियल आधारों द्वारा टैक्स अदा किया जाएगा। उन्होंने बताया इसके अलावा आने वाले दिनों में फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा फोकल प्वाइंट में  तथा डालमिया ट्रस्ट मॉल रोड द्वारा भी टैक्स भरने के लिए विभाग द्वारा कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग ऑनलाइन    mseva.lgpunjab.gov.in
पर टैक्स भर सकते हैं। नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू के अलावा नगर निगम के सभी जोनों सीएफसी सेंटरों में भी  लोग टैक्स अदा कर सकते हैं।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *