Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का सीलिंग अभियान जारी,25 डिफॉल्टरो की प्रॉपर्टीया की सील,18 ने टैक्स देखकर सीलिंग खुलवाई

विभाग ने मौके पर ही 19 लॉख रुपए टैक्स  किया रिकवर


अमृतसर,25 अक्टूबर(राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा डिफॉल्टरो के विरुद्ध सीलिंग अभियान जारी है।

विभाग के नोडल अफसर सैक्टरी दलजीत सिंह की देखरेख में रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में रिफ्यूल जिम, पापा व्हिस्की, यूनिकयू कैफे  बार, एससीओ, छेहरटा रोड पर शोरूम, दुकाने, तरनतारन रोड  तथा सुल्तानविंड रोड पर दुकाने, ढाबा सील किया गया।

सेक्टरी दलजीत सिंह ने बताया कि  आज सील की गई 18 प्रॉपर्टीयों के मालिकों ने लगभग बनता 19 लाख रुपए टैक्स अदा करके सीलिंग खुलवा ली।

टैक्स अदा कर 10 प्रतिशत ले छूट : कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी

मलविंदर सिंह जग्गी

नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी ने कहा कि डिफॉल्टर पार्टियां अपना पुराना प्रॉपर्टी टैक्स देकर पंजाब सरकार की वन टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी( ओटीएस) के तहत  10 प्रतिशत छूट ले सकते हैं।

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 25 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *