Breaking News

चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 25 अक्टूबर (राजन):डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी  गुरप्रीत सिंह खैहरा, हरीश कुमार, चुनाव अधिकारी, पंजाब ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी -1 और 2 और सभी चुनावी अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गरुड़ एप में बीएलओ को शामिल किया गया है।  हर बीएलओ शत-प्रतिशत लॉगिन सुनिश्चित करें।  इस ऐप को डाउनलोड करके आप मतदान केंद्रों, एएमएफ की तस्वीरें भेज सकते हैं।  सूचना अपलोड करने के निर्देश दिये गये।

अपलोड ना करने वालों के  विरुद्ध आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए।  इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, पंजाब, चंडीगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी  हरीश कुमार ने भी सभी अधिकारियों को मतदाता सूची के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया।
अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर वोटिंग मशीन/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के कार्य का भी निरीक्षण किया।

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *