Breaking News

चोरों के निशाने पर नगर निगम का पंडित दीनदयाल शॉपिंग कंपलेक्स, आए दिन हो रही हैं चोरियां

कंपलेक्स में स्थित एक रेस्टोरेंट तथा ग्राउंड फ्लोर का मुख्य गेट चोरी

इससे पहले कई दुकानदारों के एयर कंडीशन हो चुके हैं चोरी, कंपलेक्स के टॉयलेट सेटों से भी हो चुकी है चोरियां

कंपलेक्स में चोरी होकर उतर चुके गेटों की तस्वीर

अमृतसर,27 नवंबर (राजन): नगर निगम का भंडारी पुल पर स्थित पंडित दीनदयाल शॉपिंग कंपलेक्स अक्सर चोरों के निशाने पर रहता हैं। आए दिन इस कंपलेक्स में नशेड़ी चोरों द्वारा अक्सर चोरियों की जा रही है।

कंपलेक्स में चोरी होकर उतर चुके गेटों की तस्वीर

गत रात्रि कंपलेक्स में बने एक रेस्टोरेंट के चोरों द्वारा दरवाजे चोगाठो सहित उतारकर चोरी कर लिए गए हैं। इससे पहले इस कंपलेक्स का ग्राउंड फ्लोर का मेन गेट भी चोरों द्वारा उतार लिया गया। कुछ माह पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा इस कंपलेक्स में स्थित कुछ दुकानदारों के एयर कंडीशन भी चोरी कर लिए गए थे और कंपलेक्स में स्थित टॉयलेट सटो में भी चोरियां कर समान उतार कर ले गए। इस कंपलेक्स में अक्सर रात्रि को नशेड़ी  घूमते रहते हैं। पुलिस चौकी दुर्गयाना की पुलिस को इसकी सूचना  दी गई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

About amritsar news

Check Also

एडीसी ने  गांव फेरूमाना के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण :गांववासियों से गीला, सूखा, सैनिटरी एवं खतरनाक कचरा अलग-अलग रखने की अपील

अमृतसर, 10 अगस्त (राजन ): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गांवों को साफ-सुथरा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *