Breaking News

वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करोड़ों के विकास कार्यों को मिलेगी हरी झंडी

निगम कमिश्नर संदीप रिशी, पार्षद विकास सोनी कमेटी के नए सदस्य लेंगे भाग

वार्डों के शेष लेते  विकास कार्य जल्द शुरू होंगे : मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू

अमृतसर,28 नवंबर (राजन): नगर निगम की वित्त एंड  ठेका कमेटी की मीटिंग 29 नवंबर सोमवार को दोपहर 12 बजे मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में होने जा रही है। मीटिंग के एजेंडे में शहर के करोड़ों के विकास कार्यों को हरी झंडी मिलेगी। मीटिंग में कमेटी के सदस्य नवनियुक्त  निगम कमिश्नर संदीप रिशी तथा पार्षद विकास सोनी भाग लेंगे। कमेटी के सदस्य पार्षद दमनदीप सिंह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन होने के कारण व्यस्ताओं के चलते उनके स्थान पर पार्षद विकास सोनी को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। मीटिंग के एजेंडे में शहर की अलग-अलग वार्डों विकास कार्य इनमें सड़कें बनाने , इंटरलॉकिंग टाइल से गलियां बाजारो का निर्माण , पार्कों का निर्माण, कम्युनिटी हॉल, बीआरटीएस रूट के लिए  इलेक्ट्रिकल का सामान खरीदने, रोड गुल्ली चेंबर का निर्माण, फताहपुर क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण, ट्यूबवेल वाटर सप्लाई तथा अन्य विकास कार्य को मंजूरी  मिलेगी।

वार्डों के शेष रहते विकास कार्य जल्द शुरू होंगे :मेयर रिंटू

मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने कहां कि शहर की अलग-अलग वार्डो के विकास के लिए जितने भी टेंडरो की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन सभी को मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता से पहले शहर के अधूरे रह गए विकास कार्यों को आने वाले दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने निरंकारी कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड  में नई बनी सड़को  का किया उद्घाटन

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *