Breaking News

निगम की एस्टेट विभाग की टीम ने अवैध कब्जे हटा सामान किया जब्त

सामान जब्त करते हुए नगर निगम के कर्मचारी।

अमृतसर, 10 सितम्बर (राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के आदेशों पर नगर निगम की एस्टेट विभाग की टीम द्वारा गुरू नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन फतेह के तहत अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाई की गई। एस्टेट विभाग के इंस्पेक्टर राज कुमार, जे.ए. सुरिंदर शर्मा, कुलदीप सिंह, दविन्द्र भट्टी और टीम सदस्यों की तरफ से गुरू नानक मार्कीट (लिंक रोड़), खंडवाला, मजीठा रोड, रत्न सिंह चौंक क्षेत्रों में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कारवाई करते हुए वहाँ पर अवैध कब्जे कर दुकानों के बाहर रेहड़िया व फड़िया लगाकर सोशल डिस्टेंस न रख कर सामान बेचने वालों का सामान जब्त किया गया।

सामान जब्त करते हुए नगर निगम के कर्मचारी।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने हेरिटेज स्ट्रीट पर अवैध कब्जे हटाकर सामान किया जब्त

अमृतसर, 9 जुलाई: नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशों पर एस्टेट विभाग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *