Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की 3 वार्डों में किया विकास कार्यो का उद्घाटन

शहर में विकास ऊंचाइयों तक पहुंचाया : मेयर रिंटू


अमृतसर,21 दिसंबर(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू द्वारा उत्तरी विधानसभा के क्षेत्र की वार्ड 12, 18 एवं 19 के क्षेत्र ऋषि विहार, मुस्तफाबाद,गली बांके बिहारी एवं इन क्षेत्रों के आसपास गली – बाजारों को बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इसके साथ साथ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की इन तीनों वार्डों के लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही निगम अधिकारियों को पहल के आधार पर शिकायतें हल करवाने के दिशा निर्देश दिए।


मेयर रिंटू  ने कहा कि शहर में विकास ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि  उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पार्षद चुनकर बेतौर मेयर  कार्य करने का शुभ अवसर दिया। उन्होंने कहा कि  उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास करवाया गया है। इस अवसर पर पार्षद गुरजीत कौर, पार्षद संदीप रिंका, अनेक सिंह तथा भारी संख्या में इन क्षेत्रों के लोग उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में नहरी पानी सड़कों, खाली प्लेटो और रिहायशी इलाके तक पहुंचा: सड़क की अंडरग्राउंड पाइप फटी: स्थिति कंट्रोल में

प्लॉट में घुसा नहर का पानी। अमृतसर,19 सितंबर (राजन):अमृतसर शहर में सरफेस वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *