
अमृतसर,27 दिसंबर(राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला के कार्यालय में हुई लूट को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा पंजाब के गृहमंत्री रंधावा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अपने सांसद के कार्यालय की सुरक्षा नहीं कर सकते ऐसे मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री या गृहमंत्री पंजाब की जनता की सुरक्षा क्या ख़ाक करेगा?
सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों व लूटेरों के हौंसले कितने बुलंद हैं और वो कितने बेख़ौफ़ हैं, इसका अंदाज़ा कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला के कार्यालय में दिन-दिहाड़े आज हुई लूट का से लगाया जा सकता है। पंजाब में लूट का यह कोई पहला मामला नहीं है, आज से कुछ दिन पहले जालंधर में सुबह बैंक खुलते ही लूटेरों द्वारा करीब 16 लाख रुपए लूटे गए थे। राह चलते लोगों से चैन स्नैचिंग व मोबाईल लुटे जाने की घटनाएं आम बात है और इसकी तो ऍफ़.आई.आर. भी लोगों द्वारा अब तो दर्ज नहीं करवाई जाती, क्यूंकि उन्हें पता है कि पुलिस उनका समान नहीं ढून्ढ कर देगी।
सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब की जनता पहले ही राज्य सरकार के अराजकता, भ्रष्टाचार व दहशत के उत्पन्न किए गए माहौल से बहुत खौफजदा है। महाजन ने कहा कि अब जनता भी ऐसी निकम्मी व भष्टाचारी सरकार से मुक्ति चाहती है और भारतीय जनता पार्टी की मज़बूत व स्थिर सरकार पंजाब की सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।
Amritsar News Latest Amritsar News