Breaking News

शहीद हरबंस लाल खन्ना के बलिदान दिवस पर किए अश्वनी शर्मा ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

अमृतसर,4 अप्रैल (राजन ):  भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष शहीद हरबंस लाल खन्ना के बलिदान दिवस पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। वह अपनी अमृतसर फेरी के दौरान अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने शहीद हरबंस लाल खन्ना जी की प्रतिमा पर मलायार्पण कर नमन किया व अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शहीद हरबंस लाल खन्ना पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने आंतकवाद के काले दौर में बिना किसी डर के निडर हो कर संघर्ष किया। उनके संघर्ष एवं लोकप्रियता से परेशान तत्कालीन आंतकियों द्वारा पूर्व विधायक और अमृतसर में भाजपा प्रमुख हरबंस लाल खन्ना की उनके अंगरक्षक समेत गोली मारकर हत्या कर दी। अगले दिन उनकी शवयात्रा में हिंसा भड़क गई। इसमें आठ लोग मारे गए और नौ घायल हुए थे। उनका ये बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं शहीद हरबंस लाल खन्ना जी के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव राहुल महेश्वरी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, कंवरबीर सिंह मंजिल, जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना, भाजपा के अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़े प्रत्याक्षी जगमोहन सिंह राजू, स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा, बलदेव धवन आदि उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *