Breaking News

पंजाब के लोगों द्वारा ‘आप’ को दिए गए प्रचंड बहुमत से बढ़ी जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे : जरनैल सिंह

शहर के आप के पांचों विधायकों के साथ पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह और मेयर रिंटू ने की मीटिंग

नगर निगम संबंधित लोगों के कार्य पहल के आधार पर होगे हल: मेयर  रिंटू

अमृतसर,7 अप्रैल(राजन): आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज विधायक जरनैल सिंह और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता मेयर करमजीत सिंह रिंटू द्वारा आज  6 पार्षदों को ‘ आप’ ज्वाइन कराने के उपरांत  पत्रकारों वार्ता में जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा आप को दिए गए प्रचंड बहुमत से जिम्मेदारी और भी  बढ़ गई है और इन जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने आप में आने वाले पार्षदों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप में आने वालो को बनता मान सम्मान अवश्य दिया जाएगा। जरनैल सिंह ने कहा कि आप द्वारा पंजाब वासियों से की गई  गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

पहल के आधार पर लोगों के कार्य होगे हल

मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शहर की बेहतरी के लिए तथा नगर निगम से संबंधित लोगों के कार्य पहल के आधार पर हल होंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के शहर मे नगर निगम कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस संबंधी पहले से ही समूह निगम अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोताही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार  कार्रवाई की जाएगी।

शहर के पांचो विधायकों के साथ हुई मीटिंग

आज आप पंजाब इंचार्ज विधायक जरनैल सिंह, मेयर करमजीत सिंह रिंटू और आप के संगठन उच्च पदाधिकारियों के साथ शहर के आप के विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, विधायक जीवन ज्योत, विधायक डॉ जसबीर सिंह संधू के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में मेयर रिंटू ने शहर के विधायकों का स्वागत करते हुए  कहा कि शहर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नगर निगम संबंधी किसी तरह की भी कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।

चार नगर निगम चुनाव में जुटी आप

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के उपरांत आम आदमी पार्टी पंजाब की चार नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला चुनाव में जुट गई है। नगर निगमो में विजय प्राप्त करने के लिए पार्टी की आलाकमान द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चारों नगर निगमों के चुनाव इसी वर्ष 2022 में होने हैं।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की अपने विभागों की आमदनी का बुरा हाल, एम सेवा पोर्टल में तकनीकी खामी

अमृतसर,5 जुलाई: नगर निगम के अपने विभागों की आमदनी का बुरा हाल है। निगम एमटीपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *