Breaking News

पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति चिंताजनक, मुख्यमंत्री कर रहे वादियों की सैर: सुरेश महाजन

पंजाब में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर सुरेश महाजन ने जताई चिंता

अमृतसर,7 अप्रैल (राजन): पंजाब में आए दिन दिन-दिहाड़े हो रही हत्याओं, लूट की वारदातों, धमकियों को लेकर भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने गहरी चिंता जताते हुए भगवंत मान सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष के साथ भाजपा महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, उपाध्यक्ष डॉ. राम चावला, शहीद हरबंस लाल खन्ना सत्कार समिति के अध्यक्ष संजीव खन्ना, जिला सचिव सतपाल डोगरा, मंडल अध्यक्ष राकेश महाजन, राघव खन्ना, अश्वनी चोपड़ा, लल्ली वोहरा आदि भी उपस्थित थे। सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब में अपराध व नशे पर नकेल डालने के बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान व केजरीवाल को शायद पंजाब में रोज़ाना बढ़ते अपराध का ग्राफ नजर नहीं आ रहा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य को राम-भरोसे छोड़ कर आगामी चुनावी राज्यों में प्रचार करते फिर रहे हैं। इधर पंजाब में रोज़ाना पुलिस अधिकारीयों व अन्य प्रशानिक अधिकारीयों के तबादले पर तबादले किए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस अपनी ड्यूटी करने की बजाय तबादले वाली जगह नई जगहों पर पहुँचने में अपना समय व्यर्थ कर रही है और अपराधी उनकी नाक के नीचे हत्याओं व अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
सुरेश महाजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब में जंगल राज बनता जा रहा है। दिन-दिहाड़े हत्याएं, बलात्कार, डकैतियां, लूट की वारदातें, धमकियां आम बात हो गई हैं। पंजाब में बढ़े अपराधों के इस सिलसिले ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। राज्य में आये दिन गोलीकांड-हत्याओं से प्रदेश में दहशत फैलने लगी है। अपराध व नशे पर नकेल डालने की बड़ी-बड़ी डींगें माररने वाले पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेता खुद ट्रासपोर्ट माफिया पर खुद सरेआम कब्ज़ा करने में लगे हैं जिसके समाचार मीडिया के माध्यम से सभी के सामने आए हैं। इतना ही नहीं अपराधी व गैंगस्टर सरेआमहत्याएं, लूट-पाट, डकैतियां, धमकियां दे रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास राज्य का गृह-विभाग है, वह खुद वादियों की सैर करते हुए चुपचाप तमाशा देख रहे हैं।सुरेश महाजन ने भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही आम आदमी पार्टी का दिल्ली मॉडल है, जिसे पंजाब की जनता को भुगतना पड़ रहा है

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *