Breaking News

जट्टा आई वैसाखी

वैसाखी का त्यौहार उल्लासऔर मिलन का है।फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है। इसे कृषि पर्व भी कहते हैं।अप्रैल में इस समय तक रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है। लहलहाती रबी की फसलों और अपनी मेहनत को देखकर किसान खुश हो जाते हैं। किसान अपनी खुशी का इज़हार बैसाखी का त्यौहार मनाकर ही करते हैं। अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद भी कहते हैं और इससे बैसाखी का महत्व सिद्ध हो जाता है।

श्री दरबार साहिब की रौनक देखते बनती है

बैसाखी के खास मौके पर श्री दरबार साहिब की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन विशेषकर  लोग मत्था टेकने के लिए यहां आते हैं।  बैसाखी वाले दिन सभी का उत्साह और भीड़ दोगुनी हो जाती है। वहाँ हरिमंदिर साहिब के दर्शन कर अरदास की जाती है। उसके बाद कीर्तन और शबद राग गायन का आयोजन किया जाता है। गुरु जी का आशीर्वाद लेकर भक्त वहां से वापसी करते हैं।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *