चंडीगढ़/अमृतसर, 20 सितम्बर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का 21 सितंबर को अमृतसर दौरा स्थगित कर दिया गया है। सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने इस दिन सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होना था।
उपरोक्त जानकारी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल के कार्यक्रमों में तबदीली राज्ससभा में घटित घटनाक्रम की वजह से की गई है। उन्होने बताया कि नये कार्यक्रम संबंधी जानकारी आगामी समय में दे दी जाएगी।
Check Also
अमृतसर में AAP ने निकाला मार्च: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी; विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ हॉल गेट पर किया प्रदर्शन
अमृतसर, 25 जुलाई:दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले छात्र आंदोलन …
Amritsar News Latest Amritsar News