Breaking News

डीएम डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ दिनेश महाजन को 13 दिनों बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमृतसर, 30 जून (राजन): मजीठा रोड स्थित डीएम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डा. दिवेश  महाजन को13 दिनों बाद  गिरफ्तार कर लिया गया। 17 जून को स्वास्थ्य विभाग की लुधियाना से आई स्टेट टीम ने डीएमडायग्नोस्टिक में छापामारी की थी। इस दौरान स्टेट टीम ने एक गर्भवती महिला को डमी मरीज बनाकर इस सेंटर में भेजा था। महिला की कोख में पल रहे शिशु का लिग बताने की एवज में डीएम डायग्नोस्टिक सेंटर में 16 हजार रुपये लिएगए। महिला का अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिग के बारे में बताया गया। महिलाके इशारे पर बाहर खड़ी स्टेट टीम ने दबिश देकर इस का भंडाफोड़ किया था। इसकेबाद थाना मजीठा रोड पुलिस ने डा. दिवेशमहाजन सहित, एमडी रेडियोलाजिस्ट के डा.निवेदिता, दो सहयोगी कर्मचारी ममता एवं संदीप कौर के खिलाफ थाना मजीठा रोड में केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपियों  की गिरफ्तारी न किए जाने का विरोध शुरू हो चुका था। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन पंडित राकेश शर्मा ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाए थे। उनका कहना थाकि शहर में सरेआम लिग परीक्षण किया जाता रहा और पुलिस अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। डा. दिवेश की गिरफ्तारीके बाद शेष डाक्टरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अमृतसर में मैराथन का आयोजन

अमृतसर, 27 नवंबर(राजन): जनगणना 2027 के संबंध में लोगों को जागरूक करने तथा इस महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *