Breaking News

दुर्गियाना मंदिर हेरिटेज स्ट्रीट पर बन रहे पक्के कमरे के निर्माण को नगर निगम ने हटाया

अमृतसर,5 अगस्त (राजन): दुर्गियाना मंदिर हेरिटेज स्ट्रीट पर बन रहे पक्के निर्माण को नगर निगम के एस्टेट विभाग ने हटा दिया है। किसी द्वारा हेरिटेज  स्ट्रीट के साथ एक  होटल का निर्माण करना है। निर्माणकर्ता द्वारा पहले से ही होटल के बाहर हेरीटेज स्ट्रीट पर अवैध कब्जा करके  पक्का कमरा बना दिया गया। इसकी शिकायत निगम के एस्टेट विभाग को मिलने पर आज एस्टेट विभाग की टीम द्वारा डिच मशीन से इस निर्माण को गिरा दिया गया।

8 पार्किंग स्टैंडो के ई ऑक्शन टेंडर किए जारी

नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा आज पिछले लंबे अरसे से नहीं लग रहे पार्किंग स्टैंडो के ई ऑक्शन टेंडर जारी कर रही है। इन टेंडरों में कचहरी परिसर के बाहर वाले भी पार्किंग स्टैंड शामिल किए गए हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड, टेलीफोन एक्सचेंज, नगर निगम कार्यालय रंजीत एवेन्यू, सेलिब्रेशन मॉल लिंक रोड, जिला लाइब्रेरी से डॉक्टर उप्पल अस्पताल, न्यू डीटीओ ऑफिस के बाहर, माता कौला अस्पताल के पार्किंग स्टैंड शामिल है।

निगम द्वारा जारी के पार्किंग स्टैंड के रिजर्व प्राइस

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम पूरी तरह से फेल : शहर में लग रहे गंदगी के ढेर ; कंपनी भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नहीं कर रही कार्य

अमृतसर, 15 जून: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा ठीक ढंग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *