मेयर ने स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया
पौधे बांटे गए और वैक्सीन डोज कैंप भी लगाया

अमृतसर,15 अगस्त(राजन):भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने नगर निगम कार्यालय रंजीत एवेन्यू में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समारोह आयोजित किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा सलामी दी गई। मेयर करमजीत सिंह रिंटू के नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, सभी पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सबसे पहले मेयर करमजीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद मेयर रिंटू ने परेड का निरीक्षण किया। मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने इस पावन अवसर पर उपस्थित पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने आज देश को बनाया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों से उन्होंने कोरोना वायरस जैसी भयानक बीमारी के दौरान नागरिकों को हर बुनियादी सुविधा प्रदान करने के लिए दिन-रात काम किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मियों द्वारा अपने जीवन की परवाह किए बिना प्रदान की गई सेवाओं की बहुत सराहना की। मेयर रिंटू ने कहा कि आने वाले दिनों में गुरु नगरी अमृतसर एक नए रूप में दिखेगा। उन्होंने कहा कि पहले इलेक्शन कोड लगने और मॉनसून शुरू होने के कारण विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए।

अब इनकी शुरुआत कर दी गई है शहर में आई ट्रिपल सी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम कार्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू हो चुका है और आने वाले 4 महीनों के भीतर यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर की सड़कों का भी निर्माण शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के शहर की समूह वार्डो में शेष रहते विकास कार्य करवा दिए जाएंगे।

इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने शहरवासियों की सेवा में सराहनीय कार्य के लिए मेयर करमजीत सिंह का अभिनंदन किया।

इस मौके पर मेयर ने लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त पौधे भी बांटे। इसके अलावा वैक्सीन डोज लगाने के कैंप का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह और पार्षदों द्वारा मेयर रिंटू को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर यूनुस कुमार, वरिष्ठ पार्षद महेश खन्ना, प्रमोद कुमार बबला, अविनाश चंद्र जॉली, प्रदीप शर्मा, दलबीर सिंह मनमांके, गगनदीप सिंह सहजरा, देविंदर पहलवान, जगदीश कालिया, सरबजीत सिंह लाटी , लखविंदर सिंह, वनीत गुलाटी, विराट देवगन, जसविंदर सिंह शेरगिल, इंद्रजीत सिंह बॉबी, सुनील कोंटी, रामबली, पूर्व पार्षद अनेक सिंह और नगर निगम के अधिकारी, मुलाजिम शामिल हुए।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर