Breaking News

गुर्जरों के डेरे हटाने गई निगम की टीम लौटी बेरंग, विभाग की गाड़ियों को आग लगाने की भी दी धमकियां

निगम की टीम के साथ बहस बाजी करते हुए लोग

बिना  पुलिस बल के टीम गई कार्रवाई करने

अमृतसर, 3 अक्टूबर (राजन ): नगर निगम की एस्टेट विभाग एवं कैटल पाउंड विभाग  की टीम झब्बाल  रोड स्थित  डेयरी कंपलेक्स के समीप गुर्जरों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे जमा डेरे  लगाए हुए हैं।  इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर को आने पर कुछ दिन पहले भी एस्टेट  विभाग की टीम द्वारा वहां से सामान उठाकर कब्जे हटाने की चेतावनी दी थी। आज सुबह एस्टेट  विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार व उनकी टीम तथा निगम के कैटल पाउंड विभाग केचीफ सेनेटरी  इंस्पेक्टर जे पी बब्बर की टीम संयुक्त रुप से कार्रवाई करने के लिए पहुंची।

डेरे हटाने का प्रयास करती हुई निगम की टीम

एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया ने बताया कि मौके पर जब टीम द्वारा सामान जब्त तथा डिच मशीनों से डेरे हटाने का कार्य शुरू किया ही था।  वहां पर एक पूर्व पार्षद अपने साथियों के साथ पहुंच गया।  उन्होंने कहा कि उस पूर्व पार्षद ने अपने साथियों व गुर्जरों के साथ मिलकर निगम की टीम को धमकाना शुरू कर दिया। वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई तथा लोगों ने जब्त किए गए सामान  को ट्रकों से उतारना शुरू कर दिया। लोगों ने मौके पर ही धमकिया  दी कि निगम की गाड़ियों तथा डिचो  को आग लगा देंगे।  जिस पर टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने के लिए निगम की पुलिस तथा क्षेत्र के थाने की पुलिस  नहीं मिल पाई थी।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. गुप्ता ने नवां कोट इलाके में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की:लोगों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील

अमृतसर, 2 सितंबर(राजन):केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *