Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम ने निगम जमीन पर बनी दो पक्की दुकानों और वाशिंग सेंटर के बाहर रैंपो को हटाया

अमृतसर, 2 सितंबर (राजन): नगर निगम के एस्टेट विभाग की टीम ने आज नाईया वाला मोड़ क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर अवैधतौर पर बनी दो पक्की  दुकानों को हटा दिया गया, इसके साथ-साथ कबीर पार्क मार्केट में वाशिंग सेंटर के बाहर अवैध तौर पर लगे लोहे के रैम्पो को भी हटाया गया।

आज सुबह एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह, इंस्पेक्टर राजकुमार, अरुण सहजपाल ने अपने स्टाफ, क्षेत्र की पुलिस को साथ ले जाकर डिच मशीन से नाईया वाला मोड़ क्षेत्र में नारंग और परसीचा अस्पताल के सामने अवैध तौर पर नगर निगम की जमीन पर बड़ी पक्की दुकानों को पहले हटाया गया और इसके उपरांत कबीर पार्क मार्केट में वाशिंग सेंटर के बूथों के बाहर निगम जमीन पर लगे बड़े-बड़े लोहे के रैम्पो को हटाया गया।

इसको हटाने के लिए  निगम कमिश्नर के जनता दरबार में कबीर पार्क मार्केट यूनियन ने शिकायत की थी। इसके साथ-साथ टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने घाला माला चौक से गोपाल मंदिर रोड निर्माण के विकास कार्य का किया उद्घाटन:कहा, नॉर्थ विधानसभा का कोई भी इलाका डेवलपमेंट से वंचित नहीं रहेगा

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। अमृतसर, 23 जून(राजन): इंप्रूवमेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *