Breaking News

कैबिनेट मंत्री सोनी ने वार्ड न 49 में 18 लाख की लागत से ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

नए ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए मंत्री सोनी व अन्य

मंदिर अखाडा संगला को 5 लाख रुपये देने की घोषणा 

अमृतसर, 7 अक्टूबर (राजन):अखाड़ा संगल वाला क्षेत्र में मंत्री ओपी सोनी ने 18 लाख रुपये की लागत से  ट्यूबवेल के लगाने का उद्घाटन किया। इससे वार्ड नं 49 लोगों की पेयजल समस्या के समाधान हो जाएगा। मंत्री सोनी  ने कहा कि हर वार्ड में पेयजल समस्याओं को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। सोनी ने वार्ड नंबर 49 में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय के भीतर विकास कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।  सोनी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उद्घाटन करने के उपरांत   सोनी ने इस क्षेत्र का दौरा भी किया और लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  सोनी ने मंदिर अखाड़ा सांगला वाले में भी पूजा-अर्चना की, जहाँ सोनी को मंदिर समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर सोनी ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।  इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी, पार्षद पति  सुनील कौटी,  गोरव भल्ला, गोरव शर्मा,  सुनील कुमार,  संजय कुमार,  सुनील सेठ और शमाखन सिंह भी उपस्थित थे।

मंत्री सोनी व अन्य को सम्मानित करते हुए मंदिर अखाड़ा संगला वाला की समिति के सदस्य

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *