Breaking News

एमटीपी विभाग ने निर्माणाधीन होटल किया सील

होटल को सील करते हुए अधिकारी।

अमृतसर,10 नवंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा अवैध रूप से बन रहे निर्माणाधीन होटल को सील कर दिया गया है। शहीद भगत सिंह रोड अंदरून शेरा वाला गेट क्षेत्र में एक पुराने घर को बीचो-बीच तोड़कर बिना नक्शा मंजूर करवाए होटल का निर्माण करवाया जा रहा था।

होटल को सील कर नोटिस चिपकाते हुए अधिकारी।

जिस पर पहले एमटीपी विभाग के सेंट्रल जोन के एटीपी प्रदीप सहगल और उनकी टीम द्वारा निर्माण कार्य बंद करवा कर नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद भी निर्माण करवाने वालों ने बीच-बीच में कार्य जारी रखा। जिस पर आज निगम के उच्च अधिकारियों के आदेशों पर एटीपी प्रदीप सहगल और उनकी टीम ने निर्माणाधीन होटल को सील कर दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डॉ अजय गुप्ता ने आज रात्रि को लोगों की समस्या सुनकर गुरबख्श नगर क्षेत्र में जाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई

देर रात्रि को क्षेत्र में मौजूद विधायक डॉअजय गुप्ता। अमृतसर, 29 अगस्त : केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *