अमृतसर, 22अक्टूबर (राजन): नगर निगम के आमदनी वाले विभागों से टैक्स के रूप में आए चेक जो डिस ऑनर हुए है, जिनमे हाउस /प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के 8 क्लर्को को चार्जसीट किए गए। इसके बावजूद चार्जशीट हुए क्लर्को द्वारा मामूली सी रकम चेक डिसऑनर के बदले में आई है। इस वक्त हाउस /प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की ही लगभग 50 लाख रुपया से अधिक रकम आनी शेष है। इसके अलावा भूमि विभाग, लाइसेंस विभाग, एमटीपी विभाग के डिसऑनर चेकों की भारी भरकम राशि शेष है उस पुट्टी टैक्स विभाग के मात्र एक क्लर्क की राशि आनी भी बकाया है। क्लर्क शिवप्रसाद के क्षेत्रों में डिसऑनर हुए चेकों की राशि 34 लाख रुपयों से ऊपर बताई जा रही है। भूमि विभाग के क्लर्क परमजीत सिंह कीडिस ऑनर चेकों की बकाया राशि भी लाखों में है। निगम कमिश्नर दोबारा क्लर्क शिवप्रसाद का तबादला प्रॉपर्टी टैक्स विभाग से भूमि विभाग तथा परमजीत सिंह का तबादला भूमि विभाग से प्रॉपर्टी टैक्स विभाग मे कर दिया गया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार तब्दील किए गए क्लर्क डिसऑनर हुए चेकों की राशि पार्टियों से लेकर आएंगे। अगर राशि नहीं मिलती तो वह विभाग के अधिकारियों तथा निगम के कानून विभाग के अधिकारियों से तालमेल कर पार्टियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। क्लर्क अजीत सिंह का तबादला प्रॉपर्टी टैक्स के जोन उत्तरी से जोन ईस्ट में किया गया है।
Check Also
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में कल 12 अगस्त को होगी
अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …
Amritsar News Latest Amritsar News