![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/images.png)
अमृतसर, 29 दिसंबर (राजन):सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने साल 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की है। दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे। सीबीएसई ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।
इस बार एक ही परीक्षा, अब 100 प्रतिशत सिलेबस
पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं के एग्जाम दो टर्म में आयोजित किया गया था। इस दौरान जो छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके मार्क्स दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे। लेकिन इस पॉलिसी को अब सीबीएसई ने खत्म कर दिया है। कोरोना से उबरने के बाद इस बार बोर्ड एग्जाम 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ होंगे। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संसद में इसकी जानकारी दी गई थी।
जारी नोटिफिकेशन की कॉपी
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211722.jpg)
10वीं क्लास का शेड्यूल
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211741-686x1024.jpg)
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211805.jpg)
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211822.jpg)
12वीं क्लास का शेड्यूल
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211915.jpg)
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211936-1.jpg)
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221229_211956.jpg)
योग्यता आधारित प्रश्न भी पूछ जाएंगे
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं अब 10वीं की परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी और 12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी सवाल योग्यता के आधार पर पूछे जाएंगे। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों में कई प्रारूप शामिल होंगे। प्रश्न ऑब्जेक्टिव, कंस्ट्रक्टिव रिस्पॉन्स टाइप, एसर्शन, रीजनिंग आधारित होंगे।
पिछले सत्र का रिजल्ट
पिछले सत्र में, कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई के रिजल्ट जुलाई में घोषित किए गए थे। 12वीं में कुल 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट् पास हुए थे वहीं 10वीं में 94.40 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे।
![](http://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221228_171540.jpg)
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें