
अमृतसर,2 जनवरी (राजन): नशा करते हुए दो कांस्टेबलों को लोगों ने पकड़ लिया। फिलहाल दोनों ही कांस्टेबलों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों कांस्टेबलों के मेडिकल करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
बीते कुछ दिनों से कार में नशा करते थे
ढींगरा कालोनी में रहने वाले कुलजीत सिंह ने बताया कि यहां बीते कुछ दिनों से एक कार में कुछ पुलिस वाले नशा करते थे। पास ही दुकान पर एक कैमरा लगा था। जिसमें उनकी यह हरकत रिकार्ड हो रही थी। सोमवार जैसे ही वह कार दोबारा इलाके में पहुंची, इलाका निवासियों ने कार को घेर लिया और पुलिस मुलाजिमों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गाड़ी से मिली सिरिंज
कुलजीत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मुलाजिमों ने नशा करने के बात उनके सामने कबूल की है। उनकी गाड़ी में एक सिरिंज भी मिली है, जिससे वे नशा कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आस है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी।
कैमरा देख बदले मुलाजिमों ने बयान
इसी दौरान जब पकड़े गए दोनों कांस्टेबलों ने कैमरा देखा तो अपने बयान बदल लिए। उन्होंने उन पर लगाए जा रहे बयान बदल दिए। यह भी कहा कि वह तो यहां दूसरे कांस्टेबल को पैसे देने आए थे। वहीं दूसरी तरफ गाड़ी में पड़ी सिरिंज के बारे में पूछा तो दोनों ही मुकर गए कि वह उनकी है ही नहीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News